IPL 2022: रोहित शर्मा को हुआ क्या है, मुंबई (MI) की रिकॉर्ड हार की वजह क्या है ?

0

अपडेटेड – 22 अप्रैल 2022

ओह्ह रोहित शर्मा (Rohit Sharma), रो हिट, मुंबई (Mumbai Indians) को अपनी कप्तानी में रिकॉर्ड पांच बार आईपीएल ख़िताब दिलाने वाले और आईपीएल इतिहास में लगातार सात मैच हारने वाली टीम के अगुवा, शर्मा जी| टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान, कोहली ( Virat Kohli) के उत्तराधिकारी, क्या से क्या हो गया आपको देखते-देखते | चलिये माना हार-जीत खेल का हिस्सा है,लेकिन लगातार सात हाहाकारी हार ? कभी सोचा आपने, बड़े अंबानी के दिल पे क्या गुजर रही होगी |

advertisement

कल के मैच (MI vs CSK) में जीत आपके हाथों से ऐसे फिसली जैसे मुट्ठी से रेत, मुट्ठी बंद लेकिन रेत गायब | माना कि धोनी (MS Dhoni) ने अपनी पहचान के मुताबिक बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभाई | लेकिन मैच इस हालात तक कैसे पहुंचा की आखिरी चार बॉल में सिर्फ 16 रन की जरुरत | क्योंकि उससे सिर्फ दो ओवर पहले तक फैंस लगभग आपकी जीत मान बैठे थे | यकीन नहीं होता देश के शीर्ष उद्योगपति की टीम IPL 2022 points table में सबसे निचले पायदान पर | अंबानी परिवार लगातार सात मैचों से स्टेडियम आ रहे, और अंत में टीम को हारता देखकर एंटिला जा रहे | इस रिकॉर्ड हार के लिए आखिर कौन जिम्मेदार है ?

Also Read: IPL 2022: 5 Reasons Why IPL 2022 TV Viewership Has Declined

रोहित शर्मा को हुआ क्या है,मुंबई की रिकॉर्ड हार की वजह क्या है ?

वैसे इस हार की पटकथा ऑक्शन में ही लिख दी गई थी | पांड्या भाइयों, ( Hardik Pandya, Krunal Pandya) क्विंटन डी कॉक को जाने दिया गया | रोहित शर्मा को 16 करोड़ रिटेन किया गया | ईशान किशन पर 15. 25 करोड़ और जोफ्रा आर्चर पर 8 करोड़ खर्च किए | किशन के बल्ले से 7 मैचों में केवल 191 रन निकले हैं | जोफ्रा लंदन में आराम फरमा रहे, टीम के लिए कब उपलब्ध होंगे पता नहीं | ऑक्शन में कुल 90 करोड़ में से टीम ने 39.25 करोड़ केवल तीन खिलाड़ियों पर खर्च किए | बस इसके बाद जो हुआ वो सबके सामने है | टीम ने जिन खिलाड़ियों को फ्लावर समझकर रिटेन नहीं किया न खरीदने में दिलचस्पी दिखाई वो दूसरी टीमों के लिए फायर बने हुए हैं |

Also Read: Who Will Win IPL 2022, Prediction

टीम में सूर्यकुमार के अलावा कोई निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा | 15 करोड़ी ईशान किस काम के | बुमराह की यॉर्कर सिर्फ रिकॉर्ड बुक में दर्ज है | पोलार्ड का प्रदर्शन,अक्षय कुमार की फिल्मों की तरह दिख रहा | एक के बाद एक घटिया,सुपर फ्लॉप | वैसे इस आईपीएल में आपके बल्ले को क्या हो गया, ये तो वैसे ही रूठा है जैसे कांग्रेस से मतदाता | जाहिर है मुंबई के फैंस का गुस्सा फूटेगा ही | आखिर आपने अपने पिछले शानदार प्रदर्शन से उनकी उम्मीदों को इतना परवान जो चढ़ाया |

रोहित को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए

अब क्या सोच रहे | क्या अब भी प्लेऑफ (playoff) में पहुंचेंगे ? अरे प्लीजजजजज, माना क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है लेकिन आईपीएल की दूसरी टीमों जैसे गुजरात Gujarat Titans) , राजस्थान (Rajasthan Royals) , बैंगलोर (RCB) ओह्ह क्या लाजवाब | तो क्यों न आप कप्तानी छोड़ दें जैसे धोनी ने छोड़ी | वैसे भी न तो देश में और न मुंबई की टीम में प्रतिभाओं की कमी है | सूर्या संभाल लेंगे | आप कप्तानी छोड़िये तो सही | टी 20 विश्व कप सामने है उसपर फोकस कीजिये,उसके पहले भी कई द्विपक्षीय श्रृंखलाएं हैं | थोड़ा ब्रेक लीजिये,चिल कीजिये |
और हाँ चेन्नई (CSK) का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा | रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) भी अपने फ्लॉप शो से आपको कड़ी टक्कर दे रहे | बस उनकी किस्मत है कि उनके पास धोनी है| वो भले सात में से दो मैच जीते लेकिन वो भी लगातार पांच मैच हारी है,यकीन मानिये प्लेऑफ में वो भी नहीं पहुँच रही |

Also Read: IPL 2022 Man Of The Match Award

चलते-चलते

कप्तानी (captain) से ब्रेक लेने के बाद सोचियेगा, पांड्या भाइयों को अगर रिटेन करते,पोलार्ड पर इतना पैसा और प्रेम नहीं बरसाते, बुमराह की यदा कदा योर्करी मायाजाल में नहीं फंसते, अर्जुन तेंदुलकर को उसके पप्पा (Sachin Tendulkar) की वजह से बेवजह नहीं ढ़ोते,( तिलक वर्मा जैसा कोई दूसरा आता ), तो आज नतीजा शायद दूसरा होता | टी 20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) आने वाला है और देश को इंतजार है रोरोरो – हिट शर्मा का |

Previous articleIPL 2022 Match No. 35, KKR vs GT: Dream11 Team, Scorecard, Head-To-Head, Winning Prediction & Match Report
Next articleIPL 2022 Match 36 RCB vs SRH: Dream11 Team, Scorecard, Head-To-Head, Winning Prediction & Match Report