अपडेटेड: 7 मई 2022

Players with more than 2022 match appearances in IPL history and their stats records. जब 2008 में आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो किसी ने नहीं सोचा था कि ये लीग इतना सफल होगा। कई क्रिकेट पंडितों ने आशंका जाहिर की कि वनडे और टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में टी20 लीग कैसे सफल हो सकता है ! खैर एक वो दौर था एक आज का दौर है | जब आईपीएल न केवल लोकप्रियता में बल्कि आर्थिक रूप से भी दुनिया का सबसे सफल टी20 लीग बन गया है | हर सीजन इसकी लोकप्रियता बढ़ती ही जा रही | इसकी सफलता की गाथा में कई रिकॉर्ड बने,कई टूटे | आने वाले दिनों में कई नए रिकॉर्ड बनेंगे और कई टूटेंगे भी | लेकिन पहली बार का रिकॉर्ड अपने आप में बेहद खास होता है | जैसे लगातार रन बनाना, 200 मैच खेलना |

ये भी पढ़ें: IPL 2022 Playoffs: ये चार टीमें पहुँचेंगी टूर्नामेंट के प्लेऑफ में

आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने आईपीएल में अब तक 200 से अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया है | इस दौरान उनके बल्ले से लगातार रन निकलते रहे | रोहित और धोनी ने तो रिकॉर्ड के मामले में अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा लिया है और ये सिलसिला लगातार जारी है |

महेंद्र सिंह धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स)

ख़िताब जीतने के मामले में टीम इंडिया के सबसे सफल और आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल, लोकप्रिय कप्तान धोनी (MS Dhoni) अब तक 230 मैच खेल चुके हैं | आईपीएल 2022 के 49वें मैच ( बनाम आरसीबी ) में धोनी आईपीएल के ऐसे पहले खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक ही टीम से 200 मैच खेले हों | माही ने पुणे सुपर जायंट्स से 2016-17 में 30 मैच खेले थे तब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दो साल के लिए बैन किया गया था | धोनी आईपीएल इतिहास के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने शुरुआत से अब तक चेन्नई के आठ मैचों को छोड़कर हमेशा टीम की कप्तानी की |

ये भी पढ़ें: IPL 2023 CSK Captain: धोनी के बाद कौन संभालेगा चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान ?

यह सीजन चेन्नई के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा | पहले के आठ मैचों में जडेजा ने कप्तानी की और टीम को केवल दो में जीत हासिल हुई | फिर बीच टूर्नामेंट में जडेजा ने कप्तानी छोड़ी और माही कप्तान बने | लेकिन टीम प्लेऑफ (Playoff) के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई | वैसे इससे धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई |

दिनेश कार्तिक इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने अब तक 224 मैच खेले हैं |

रोहित शर्मा (मुंबई इंडियंस)

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान जिनकी कप्तानी में टीम पांच बार चैंपियन बनी | रोहित आईपीएल के उन 4 खिलाड़ियों में भी शुमार हैं जिन्होंने 5000 से ज्यादा रन बनाए हैं | (तीन अन्य-कोहली,शिखर और रैना ) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने इस सीजन में वैसे तो लगातार आठ मैच हारने का हाहाकारी रिकॉर्ड बनाया है लेकिन रोहित अभी भी लोकप्रियता के मामले में धोनी और कोहली से कम नहीं हैं |

ये भी पढ़ें: IPL 2022: रोहित शर्मा को हुआ क्या है, मुंबई (MI) की रिकॉर्ड हार की वजह क्या है ?

विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर)

पिछले सीजन तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान कप्तान किंग कोहली (Virat Kohli) अब तक 218 मैच खेल चुके हैं | भले ये आरसीबी को अपनी कप्तानी में कोई ख़िताब नहीं दिला पाए लेकिन इतने मैचों में 6499 रन बनाकर आईपीएल में सर्वाधिक रनों का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है |

आईपीएल में 200 से ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी और उनका रिकॉर्ड

NoPlayerMRuns100/50AvgSR
1MS Dhoni23048880/2439.10135.7
2Dinesh Karthik22442900/2026.64132.1
3Rohit Sharma22257661/4030.50130.2
4Virat Kohli21864995/4336.51129.2
5Ravindra Jadeja2102502/
132w
0/226.61127.7
6Suresh Raina20555281/3932.51136.7
7Robin Uthappa20349510/2727.81130.6
8Shikhar Dhawan20261532/4735.4126.5