IPL 2022 Auction: जानिए उन 10 Marquee Set खिलाड़ियों के बारे में जो ऑक्शन में सबसे पहले बिकेंगे

0
Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

बीसीसीआई ने कल ( 1 Feb) उन 590 खिलाड़ियों की सूची जारी की जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन में नीलाम होंगे | 590 में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी हैं | Uncapped – 355 Capped – 228 हैं | ऑस्ट्रेलिया से सबसे ज्यादा 47 खिलाड़ी ऑक्शन में हिस्सा लेंगे | जबकि वेस्ट इंडीज के 34, दक्षिण अफ्रीका के 33, इंग्लैंड,न्यूजीलैंड के 24-24, श्रीलंका के 23,अफ़ग़ानिस्तान के 17,बांग्लादेश और आयरलैंड के 5-5 खिलाड़ी नीलामी में भाग लेंगे |

ये भी पढ़ें : IPL 2022,Lucknow Super Giants: क्या लखनऊ ने KL Rahul को कप्तान बनाकर गलती की ?

आईपीएल मेगा ऑक्शन आधार मूल्य

ऑक्शन में खिलाड़ियों को 5 ब्रैकेट में रखा गया है जिनका आधार मूल्य अलग-अलग है | सबसे ज्यादा आधार मूल्य 2 करोड़ है | इसमें 48 खिलाड़ी हैं | 1.5 करोड़ वाले आधार मूल्य में 20 खिलाड़ी हैं | 34 खिलाड़ी एक करोड़ वाले बेस प्राइस में हैं जबकि अन्य 50 लाख एवं 20 लाख वाले Category में हैं | जानिए उन 10 खिलाड़ियों (Marquee Set) के बारे में जो IPL 2022 ऑक्शन (Mega Auction) में सबसे पहले और संभवतः सबसे महंगे बिकेंगे

Marquee Set के 10 खिलाड़ी जो ऑक्शन में सबसे पहले और संभवतः सबसे महंगे बिकेंगे

ऑक्शन में 2 करोड़ बेस प्राइस वाले 10 खिलाड़ियों को मॉर्की सेट ( Marquee Set) में रखा गया है | जिनकी बोली सबसे पहले लगेगी और हो सकता है ये सबसे महंगे नीलम हों | मार्की सेट वाले दस खिलाड़ी हैं – शिखर धवन (Shikhar Dhawan) , रविचंद्रन आश्विन (Ravichandran Ashwin) ,मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ,श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) डेविड वार्नर (David Warner) ,कागिसो रबाडा, फाफ डु प्लेसिस,ट्रेंट बोल्ट,क्विंटन डी कॉक और पैट कमिंस |

Also Read: IPL 2022 Mega Auction: Full List Of 590 Players, Date, Venue, Time, Live Streaming, All You Need To Know

धवन और आश्विन और अय्यर पिछली बार Delhi Capitals का हिस्सा थे | जबकि PBKS शमी के साथ थे | इन सभी को इनकी पुरानी टीम ने इस बार रिटेन नहीं किया और अब ये नीलामी में भाग लेंगे |

Previous articleSourav Ganguly Profile: Age, Stats, Records, Net Worth & Controversy
Next articleICC Under 19 World Cup 2022: India Beat Australia By 96 Runs To Enter The Final For The Fourth Time In A Row