आईपीएल 2022 (IPL 2022) मेगा ऑक्शन में अब कुछ ही दिन बचे हैं | इसमें भाग लेने के लिए कुल 1214 क्रिकेटर्स ने अपना नाम दर्ज करवाया है | इसमें 896 भारतीय खिलाड़ी और 396 विदेशी खिलाड़ी हैं,जो 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले मेगा ऑक्शन में नीलाम होंगे |

ये भी पढ़ें : TATA IPL 2022: टाटा ने वीवो से छीनी आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप

कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी

कुल 1214 खिलाड़ियों में से 903 अनकैप्ड 270 कैप्ड और 40 एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं | 270 कैप्ड खिलाड़ियों में 61 भारतीय और 209 विदेशी खिलाड़ी हैं | कुल 18 देशों के खिलाड़ियों ने अपना नाम मेगा ऑक्शन में भाग लेने के लिए रजिस्टर्ड करवाया है | इसमें सबसे ज्यादा 59 ऑस्ट्रेलिया के 48 दक्षिण अफ्रीका,41 वेस्ट इंडीज, 36 श्रीलंका,30 इंग्लैंड के हैं | भूटान से पहली बार एक खिलाड़ी ने अपना नाम दर्ज करवाया है |जबकि अमेरिका के 14 खिलाड़ी इस बार मेगा ऑक्शन में भाग लेंगे |

Also Read: IPL 2022 Team List, Captains, Home Ground, Head Coaches, And Owners

यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगे

विदेशी खिलाड़ियों में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle), जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, मिचेल स्टार्क , सैम कुर्रन जैसे बड़े नाम इस बार आईपीएल में नहीं दिखेंगे क्योंकि इन्होंने नीलामी के लिए अपना नाम रजिस्टर्ड नहीं करवाया है |

मेगा ऑक्शन बेस प्राइस की 5 केटेगरी

मेगा ऑक्शन (mega auction) में रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के बेस प्राइस की 5 केटेगरी रखी गई है,इसमें अधिकतम बेस प्राइस 2 करोड़ जबकि न्यूनतम 20 लाख है | जबकि 1.5 करोड़, 1 करोड़ और 50 लाख तीन अन्य केटेगरी हैं |

Also Read: ICC T20 World Cup 2022: Team India Schedule, Match Timings In IST, Venues, And Date

2 करोड़ बेस प्राइस वाले कुछ बड़े भारतीय और विदेशी नाम

मेगा ऑक्शन के लिए कुल 49 क्रिकेटर्स ने अपना बेस प्राइस (आधार मूल्य ) दो करोड़ रूपये रखा है इसमें 32 विदेशी और 17 देशी खिलाड़ी हैं |

रविचंद्रन आश्विन (Ravichandran Ashwin) ,शिखर धवन (Shikhar Dhawan) , श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) , युजवेंद्र चहल, शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ,सुरेश रैना, भवनेश्वर कुमार, ईशान किशन, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, फाफ डु प्लेसिस,क्विंटन डी कॉक, कागिसो रबाडा,ड्वेन ब्रावो |