TATA IPL 2022: टाटा ने वीवो से छीनी आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप

अपडेटेड 12 जनवरी 2022

अच्छा चलता हूँ दुआओं में याद रखना | वीवो अब क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में ही रहेगा,मैदान पर इसका नाम नहीं दिखेगा | क्योंकि टाटा ने वीवो को आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप से टाटा कर अपनी जगह बना ली है |

देश का सबसे प्रतिष्ठित औद्योगिक समूह टाटा अब IPL 2022 का टाइटल स्पॉन्सर होगा | यह जानकारी आईपीएल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने दी | आज ही आईपीएल गवर्निंग कॉउंसिल की बैठक में यह निर्णय लिया गया | इस साल यानि 2022 से वीवो आईपीएल इतिहास हो जाएगा और इसे टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा |

Also Read: Ahmedabad IPL Team 2022: Players List, Captain, Head Coach, Owner, Logo, Jersey, Home Ground & Sponsor

वीवो टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए BCCI को हर साल 440 करोड़ देती थी

वीवो और बोर्ड के बीच टाइटल स्पॉन्सरशिप की डील 2018 में पांच साल के लिए 2200 करोड़ में हुई थी | इस हिसाब से कंपनी हर साल बोर्ड को 440 करोड़ देती है | 2020 में जब गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर था तब आईपीएल की टाइटल स्पॉन्सरशिप Dream11 को मिली थी इसके लिए इस कंपनी ने बोर्ड को 220 करोड़ रूपये दिए थे | 2021 में वीवो फिर से टाइटल स्पॉन्सर बन गया |

Also Read: Lucknow IPL Team 2022: Captain, Players List, Head Coach, Owner, Logo, Jersey, And All You Need To Know

टाटा ने टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए कितने पैसे दिए ?

टाटा अभी दो साल के लिए आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर रहेगा | समूह प्रतिवर्ष 335 करोड़ के हिसाब से दो साल के लिए 670 करोड़ देगा | इसमें 301 करोड़ अधिकार फीस और 34 करोड़ आईपीएल मैचों की संख्या बढ़ने के होंगे | जबकि वीवो करार रद्द करने के लिए BCCI को 454 करोड़ का भुगतान करेगा | इस हिसाब से बोर्ड को 2022 और 2023 आईपीएल सत्र के लिए 1124 की भारी भरकम राशि मिलेगी |

BCCI अगले साल 2024-28 की अवधि के लिए नए सिरे निविदाएं आमंत्रित करेगा |

BCCI टाइटल स्पॉन्सरशिप का कितना हिस्सा अपने पास रखती है ?

बोर्ड इसका 50% हिस्सा अपने पास रखती है और बाकी 50 % का वितरण आईपीएल की सभी टीमों में समान रूप से होता है |