Team India Schedule 2022-23: टीम इंडिया को एशिया कप के बाद 2022-23 में खेलनी है काफी क्रिकेट, जानें पूरा शेड्यूल

अपडेटेड : 3 सितंबर 2022

Team India
Image Source- BCCI

Team India Schedule 2022-23. क्रिकेट जगत में पिछले कुछ सालों में क्रिकेटर्स का शेड्यूल काफी व्यस्त होने लगा है। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो लगातार मैचों की गिनती का ग्राफ ऊपर होने लगा है। जिससे अब क्रिकेटर्स की व्यस्तताएं काफी ज्यादा बढ़ने लगी है। भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो उनके मैचों की संख्या भी बढ़ने लगी है, लगभग हर महीने टीम इंडिया कोई न कोई श्रृंखला खेल रही है | बीसीसीआई ने भारत के एक और फ्यूचर टूर प्रोग्राम को जारी किया है।

भारतीय टीम का एशिया कप के बाद से 2023 तक का शेड्यूल

पिछले ही दिनों आईसीसी के द्वारा जारी 2023 से 2027 के कार्यक्रम के जारी करने के बाद बीसीसीआई ने अपनी टीम के आने वाले सालों में होने वाली इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज और टूर्नामेंट का शेड्यूल रिलीज किया है।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2022: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 शेड्यूल, टीम लिस्ट, वेन्यू, टाइम टेबल, और टीम इंडिया का प्रेडिक्टेड स्क्वॉड

भारतीय टीम इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात में एशिया कप (Asia Cup) में खेल रही है। एशिया कप के खत्म होने के बाद भी टीम इंडिया का शेड्यूल काफी व्यस्त दिख रहा है।

बीसीसीआई के द्वारा जारी शेड्यूल पर एक नज़र

हम यहां पर बात करें बीसीसीआई के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार तो भारत को एशिया कप 2022 के बाद से लेकर 2023 के पूरे साल खूब मैच खेलने हैं। आज हम इस रिपोर्ट में आपके सामने पेश करते हैं मैन इन ब्ल्यू के अगले करीब डेढ़ साल का पूरा कार्यक्रम, तो डालते हैं इस पर एक खास नज़र…

साल 2022 में टीम इंडिया के बचे मैच

कबकिस टीम के खिलाफसीरीजवेन्यू
सितंबरऑस्ट्रेलिया 3 टी20भारत
अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका3 टी20 और 3 वनडेभारत
अक्टूबर-नवंबरटी20 विश्व कपभारत ग्रुप-2 का हिस्सा हैऑस्ट्रेलिया
नवंबरन्यूजीलैंड 3 टी20 और 3 वनडेन्यूजीलैंड
दिसंबरश्रीलंका5 वनडे भारत

ये भी पढ़ें: ICC Men’s World Cup 2023: आईसीसी मेंस वर्ल्ड कप 2023 शेड्यूल, टीम लिस्ट , वेन्यू, क़्वालीफाइंग टीमें, फॉर्मेट,और ब्रॉडकास्टर

साल 2023 में टीम इंडिया के बचे मैच

कबकिस टीम के खिलाफ सीरीज   वेन्यू
जनवरीन्यूजीलैंड3 वनडे और 3 टी20भारत
जनवरी-फरवरीऑस्ट्रेलिया4 टेस्ट और 3 वनडेभारत
जुलाईवेस्टइंडीज2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20वेस्टइंडीज
सितंबरऑस्ट्रेलिया3 वनडेभारत
अक्टूबर-नवंबरवनडे विश्व कप भारत
नवंबरऑस्ट्रेलिया5 टी20भारत
दिसंबर-जनवरीद. अफ्रीका2 टेस्ट, 3 वनडे और 2टी20द. अफ्रीका

ये भी पढ़ें: IPL 2023: आईपीएल 2023 संभावित शेड्यूल, वेन्यू, टीम लिस्ट और ब्रॉडकास्टिंग से लेकर वो हर बात जो जानना चाहते हैं आप

ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका से घरेलू सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी

बीसीसीआई ने कुछ दिनों पहले एशिया कप के बाद होने वाली ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका घरेलू सीरीज का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो इस प्रकार से है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैच

मैचतारीख                  समयस्थान
पहला टी20आई 20 सितंबर 2022        7.30 शाममोहाली
दूसरा टी20आई23 सितंबर 2022         7.30 शामनागपुर
तीसरा टी20आई25 सितंबर 2022         7.30 शामहैदराबाद

ये भी पढ़ें: WTC Finals 2023: आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में इस बार हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानें टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने की कितनी है उम्मीद

द. अफ्रीका के खिलाफ 3 टी20 मैच

मैचतारीख                  समयस्थान
पहला टी20आई 28 सितंबर 2022        7.30 शामतिरूवनंतपुरम
दूसरा टी20आई2 अक्टूबर 2022          7.30 शामगुवाहाटी
तीसरा टी20आई4 अक्टूबर 2022          7.30 शामइंदौर

द. अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच

मैचतारीख                 समयस्थान
पहला वनडे6 अक्टूबर 2022       1.30 दोपहरलखनऊ
दूसरा वनडे9 अक्टूबर 2022       1.30 दोपहररांची
तीसरा वनडे11 अक्टूबर 2022      1.30 दोपहरदिल्ली