इस क्वालिफाई राउंड के मैच खत्म होने के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का सुपर-12 का राउंड शुरू हो जाएगा। जिसमें 2 ग्रुप में टीमों को बांटा गया है। जिसमें ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान के अलावा क्वालिफायर राउंड में ग्रुप-ए की विजेता और ग्रुप-बी की उपविजेता टीम होगी।
वहीं ग्रुप-बी में भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका के साथ क्वालिफायर राउंड की ग्रुप-ए की उपविजेता और ग्रुप-बी की विजेता टीम होंगी। सुपर-12 राउंड की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी। जिसमें पहले मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम का सामना अपनी पड़ोसी न्यूजीलैंड के साथ होगा।
वहीं इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा और खास मैच 23 अक्टूबर को दुनिया की दो सबसे बड़ी चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें भारत और पाकिस्तान के बीच होगा। 9 और 10 नवंबर को दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। जिसके बाद 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ट्रॉफी जीतने की टक्कर होगी।
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप- 2022 का सुपर-12 का शेड्यूल
| मैच दिनांकसंख्या | मैच | स्थानीय समयनुसार | स्थान |
| 13. 22-अक्टूबर | न्यूजीलैंड वर्सेज ऑस्ट्रेलिया | शाम 6 बजे | सिडनी |
| 14. 22-अक्टूबर | इंग्लैंड वर्सेज अफगानिस्तान | शाम 7 बजे | पर्थ |
| 15. 23-अक्टूबर | ग्रुप ए विनर वर्सेज ग्रुप बी रनर अप | दोपहर 3 बजे | होबार्ट |
| 16. 23-अक्टूबर | भारत वर्सेज पाकिस्तान | शाम 7 बजे | मेलबर्न |
| 17. 24-अक्टूबर | बांग्लादेश वर्सेज ग्रुप ए रनर अप | दोपहर 3 बजे | होबार्ट |
| 18. 24-अक्टूबर | साउथ अफ्रीका वर्सेज ग्रुप बी विनर | शाम 7 बजे | होबार्ट |
| 19. 25-अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया वर्सेज ग्रुप ए विनर | शाम 7 बजे | पर्थ |
| 20. 26-अक्टूबर | इंग्लैंड वर्सेज ग्रुप बी रनर अप | दोपहर 3 बजे | मेलबर्न |
| 21. 26-अक्टूबर | न्यूजीलैंड वर्सेज अफगानिस्तान | शाम 7 बजे | मेलबर्न |
| 22. 27-अक्टूबर | साउथ अफ्रीका वर्सेज बांग्लादेश | दोपहर 2 बजे | सिडनी |
| 23. 27-अक्टूबर | भारत वर्सेज ग्रुप ए रनर अप | शाम 6 बजे | सिडनी |
| 24. 27-अक्टूबर | पाकिस्तान वर्सेज ग्रुप बी विनर | शाम 7 बजे | पर्थ |
| 25. 28-अक्टूबर | अफगानिस्तान वर्सेज ग्रुप बी रनर अप | शाम 4 बजे | मेलबर्न |
| 26. 28-अक्टूबर | इंग्लैंड वर्सेज ऑस्ट्रेलिया | शाम 7 बजे | मेलबर्न |
| 27. 29-अक्टूबर | न्यूजीलैंड वर्सेज ग्रुप ए विनर | शाम 7 बजे | सिडनी |
| 28. 30-अक्टूबर | बांग्लादेश वर्सेज ग्रुप बी विनर | दोपहर 1 बजे | ब्रिस्बेन |
| 29. 30-अक्टूबर | पाकिस्तान वर्सेज ग्रुप ए रनर अप | दोपहर 3 बजे | पर्थ |
| 30. 30-अक्टूबर | भारत वर्सेज साउथ अफ्रीका | शाम 7 बजे | पर्थ |
| 31. 31-अक्टूबर | ऑस्ट्रेलिया वर्सेज ग्रुप बी रनर अप | शाम 6 बजे | ब्रिस्बेन |
| 32. 1-नवम्बर | अफगानिस्तान वर्सेज ग्रुप ए विनर | दोपहर 2 बजे | ब्रिस्बेन |
| 33. 1-नवम्बर | इंग्लैंड वर्सेज न्यूजीलैंड | शाम 6 बजे | ब्रिस्बेन |
| 34. 2-नवम्बर | ग्रुप बी विनर वर्सेज ग्रुप ए रनर अप | दोपहर 2.30 बजे | एडिलेड |
| 35. 2-नवम्बर | भारत वर्सेज बांग्लादेश | शाम 6.30 बजे | एडिलेड |
| 36. 3-नवम्बर | पाकिस्तान वर्सेज साउथ अफ्रीका | शाम 7 बजे | सिडनी |
| 37. 4-नवम्बर | न्यूजीलैंड वर्सेज ग्रुप बी रनर अप | दोपहर 2:30 बजे | एडिलेड |
| 38. 4-नवम्बर | ऑस्ट्रेलिया वर्सेज अफगानिस्तान | शाम 6:30 बजे | एडिलेड |
| 39. 5-नवम्बर | इंग्लैंड वर्सेज ग्रुप ए विनर | शाम 7 बजे | सिडनी |
| 40. 6-नवम्बर | साउथ अफ्रीका वर्सेज ग्रुप ए रनर अप | रात 10:30 बजे | सिडनी |
| 41. 6-नवम्बर | पाकिस्तान वर्सेज बांग्लादेश | दोपहर 2:30 बजे | सिडनी |
| 42. 6-नवम्बर | भारत वर्सेज ग्रुप बी विनर | शाम 7 बजे | मेलबर्न |
आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप- 2022, सेमीफाइनल और फाइनल
| मैचसंख्या दिनांक | मैच | समय | स्थान |
| 43. 9-नवंबर | सेमीफाइनल- टीबीडी वर्सेज टीबीडी | शाम 7 बजे | सिडनी |
| 44. 10-नवंबर | सेमीफाइनल- टीबीडी वर्सेज टीबीडी | शाम 6.30 बजे | एडिलेड |
| 45. 13-नवंबर | फाइनल- टीबीडी वर्सेज टीबीडी | शाम 7 बजे | मेलबर्न |
ऐसा हो सकता है भारत का प्रेडिक्टेड स्क्वॉड
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप के पिछले इवेंट में काफी खराब खेली थी। लेकिन इस बार भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम इंडिया इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलने वाली है। देखते हैं भारत का प्रेडिक्टेड स्क्वॉड
रोहित शर्मा Rohit Sharma (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली (Virat Kohli) , सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) , दिनेश कार्तिक, रवीन्द्र जडेजा, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, अर्शदीप सिंह, आर अश्विन, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर








