आईपीएल की दो सबसे सफल टीम,तो मुकाबला जोरदार होना ही था और हुआ भी,मुकाबला नहीं महा मुकाबला | हर ओवर में उतार चढ़ाव | लेकिन अंत में ,,,,

रोहित ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी |

चेन्नई की बल्लेबाजी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी | अली (58),प्लेसिस (50),जडेजा (22) फिर रायडु (72) ने चेन्नई के स्कोर को एक शानदार ऊंचाई दी | रायडु के बल्ले से ये 72 रन सिर्फ 27 गेंदों पर निकले | चेन्नई ने अंतिम पांच ओवर में 81 रन बनाए | और चेन्नई का कुल स्कोर पहुंचा 218 /4

ये भी पढ़ें : IPL 2021 MI vs RR MATCH 24,मुंबई ने राजस्थान को सात विकेट से हराया

मुंबई की ओर से पोलार्ड ने 2,बुमराह और बोल्ट ने 1-1 विकेट लिए |

अब इस विशाल रन चेज को चुनौती देने की बारी मुंबई की थी | शुरुआत ठीक-ठाक रही डीकॉक (38),रोहित (35) लेकिन फिर मैच का रुख चेन्नई की ओर जाता दिखा जब मोईन और ठाकुर ने डी कॉक और रोहित को आउट किया |

पर खेल का क्लाइमेक्स अभी बाकी था | और ये क्लाइमेक्स कायरन पोलार्ड के रूप में दिखा | आए और रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी के साथ मुंबई को एक ऐतिहासिक जीत दिला गए | आईपीएल 2021 का सबसे तेज अर्धशतक (17 गेंदों पर 53 ) और 87 (34) पर नाबाद रहते हुए मुंबई को आबाद कर दिया | और मुंबई ने चार विकेट से एक शानदार जीत हासिल कर ये दिखा दिया कि क्यों वो पांच बार की आईपीएल चैंपियन है |

ये भी पढ़ें : IPL 2021 CSK vs SRH MATCH 23.चेन्नई की लगातार पांचवीं जीत,हैदराबाद को 7 विकेट से हराया

पोलार्ड को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया |