MS Dhoni
CSK Captain - MS Dhoni

भारत में क्रिकेट ( महिला नहीं पुरुष क्रिकेट ) और कमाई एक दूसरे के पूरक हैं | कुछ खिलाड़ी केवल 10-15 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलकर इतना कमा लेते हैं जितना दूसरे खेल वाले पूरे जीवन में नहीं कमा सकते | यूँ तो कमाई और पैसे के मामले में क्रिकेट कई खेलों से मीलों आगे था,पर जबसे आईपीएल की शुरुआत हुई है क्रिकेटरों के बैंक बैलेंस को तो जैसे पंख लग गए | हर ओर से लक्ष्मी मेहरबान |

ये भी पढ़ें : धोनी,सफल क्रिकेटर,सफल किसान

आज हम आपको बताएंगे आईपीएल से ऐसी ही मेहरबानी का एक आंकड़ा | उस खिलाड़ी के बारे में जो मैदान पर होनी को अनहोनी करने के लिए जाने जाते हैं | जो पिछले साल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेकर सिर्फ आईपीएल में नजर आते हैं और खूब पैसा बनाते हैं | महेंद्र सिंह धोनी

ये भी पढ़ें : कोरोना काल में आईपीएल की ब्रांड वैल्यू गिरी,चेन्नई को सबसे ज्यादा नुकसान

चेन्नई सुपर किंग्स के थलाइवा का थैला आईपीएल से खूब भर रहा है और ये सिलसिला जारी है | तो ये रही हेलीकाप्टर शॉट के आविष्कारक,भारत के सफलतम कप्तानों में से एक कैप्टन कूल,महेंद्र सिंह धोनी की कमाई | जिसे देखकर अच्छे अच्छों ने दांतों तले अँगुली दबाई |

साल कमाई

2008 6 CRORES
2009 6 CRORES
2010 6 CRORES
2011 8.2 CRORES
2012 8.2 CRORES
2013 8.2 CRORES
2014 12.5 CRORES
2015 12.5 CRORES
2016 12.5 CRORES
2017 12.5 CRORES
2018 15 CRORES
2019 15 CRORES
2020 15 CRORES

2021 15 CRORES

कुल —– ₹ 1,528,400,000

ये भी पढ़ें : बीसीसीआई का नया केंद्रीय अनुबंध,धोनी लिस्ट से बाहर

श्रोत – moneyball.insidesport.co