IPL 2023 Mumbai Indians: वो पाँच खिलाड़ी जिन्हें मुंबई इंडियंस अगले ऑक्शन से पहले रिटेन करेगी

0
Mumbai Indians
Image Source- Twitter.com/mipaltan

IPL 2023 Mumbai Indians. मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है जिसने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार ख़िताब जीतने का कमाल किया है। आईपीएल के हर सीजन की शुरुआत में इंडियंस ख़िताब के सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में उतरती रही है, लेकिन इनके लिए आईपीएल 2022 किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। मुंबई ने इस साल खेले गए सत्र में बहुत ही ख़राब प्रदर्शन किया और वो पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रहे।

अब मुंबई इंडियंस 2023 में फिर से अपना पुराना जलवा दिखाने के लिए उतरेगी। उनके पास एक से एक बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद हैं, ऐसे में वो अगले साल छठी बार चैंपियन बनने के लिए इन 5 खिलाड़ियों को हर हाल में करेगी रिटेन…

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction CSK: वो 5 खिलाड़ी जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ऑक्शन से पहले रिटेन करेगी

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस का दूसरा नाम बन चुके कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इस टीम की जान हैं। भले ही इस साल टीम और रोहित का प्रदर्शन बेहद ख़राब रहा लेकिन इंडियंस के फैंस पर हिटमैन के नाम से विख्यात रोहित का जादू अब भी सर चढ़कर बोल रहा है।

वो सालों से मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं और 5 बार ख़िताब जिताया है। रोहित शर्मा आईपीएल 2021 के 14 मैचों में 20 से भी कम की औसत से 268 रन ही बना सके थे। फिर भी मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट में रोहित शीर्ष पर रहेंगे |

जसप्रीत बुमराह

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की जबरदस्त कामयाबी में एक बड़ा हाथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का रहा है। बुमराह इस टीम के लिए पिछले कई साल से खेल रहे हैं, और लगातार अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को सफ़लता दिलाते रहे हैं। जसप्रीत बुमराह का फॉर्म पिछले संस्करण में खास नहीं रहा था, जहां वो 14 मैचों में 15 विकेट ही हासिल कर सके थे। लेकिन उनकी काबिलियत से कोई अनजान नहीं है। ऐसे में बुमराह को रिटेन किए जाने में कोई संदेह नहीं है।

ईशान किशन

आईपीएल 2022 की नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन रहे थे। ऑक्शन की टेबल पर मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया था। ईशान किशन पिछले आईपीएल में इस महंगे टैग के साथ काफी दबाव में दिखे थे, और उम्मीद के अनुसार खेल नहीं दिखा सके। ईशान ने 14 मैच में 32.15 की औसत 418 रन जरूर बनाए लेकिन उनका स्ट्राइक रेट केवल 120 के करीब का रहा। इसके बावजूद मुंबई इंडियंस उन्हें 2023 के लिए हर हाल में रिटेन करेगी।

ये भी पढ़ें: Top 5 IPL Finals: आईपीएल इतिहास के 5 सबसे रोमांचक और दिलचस्प फाइनल मुकाबले

सूर्यकुमार यादव

ब्ल्यू ब्रिगेड और टीम इंडिया में 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव एक अलग ही मजबूती प्रदान करते हैं। आईपीएल में पिछले कुछ साल से सूर्यकुमार यादव की चमक से कोई अनजान नहीं है। इस बल्लेबाज ने अब ना केवल आईपीएल बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी खास पहचान बना ली है। सूर्या को मुंबई इंडियंस किसी भी हाल में बनाए रखना चाहेगी। उन्होंने इस साल खेले गए आईपीएल में 8 मैचों में 43.29 की औसत और करीब 145 की शानदार स्ट्राइक रेट से 303 रन बनाए थे।

टिम डेविड

सिंगापुर मूल के ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड को 2022 में मुंबई इंडियंस ने मौका दिया। इस मौके को टिम डेविड ने दोनों ही हाथों से भुनाया। जहां उन्होंने काफी खतरनाक बल्लेबाजी की। उन्होंने 8 मैचों में 216 से भी ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 186 रन बनाए। अपनी तूफानी बल्लेबाजी से टिम डेविड ने मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड का विकल्प प्रदान कर दिया है। ऐसे में पोलार्ड से भी पहले डेविड को 2023 के लिए रिटेन किया जाना तय नजर आ रहा है।

आईपीएल 2022, मुंबई इंडियंस स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी, आर्यन जुयाल, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन

Previous articleFairplay App Review For Indian Betters In 2022
Next articleAsia Cup 2022- Predicted Full Squad For Team India, Pakistan, Sri Lanka, Bangladesh, And Afghanistan