IPL 2023 CSK
Image Source- IPL

अपडेटेड – 10 जुलाई 2022

IPL 2023 Auction Chennai Super Kings (CSK). क्रिकेट की सबसे बड़ी और धनी लीग आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) की शुरुआत से ही इसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का जबरदस्त जलवा रहा है। येलो आर्मी कैप्टन कूल के नेतृत्व में अब तक 4 बार ख़िताब पर कब्ज़ा करने में सफल रही है। हालाँकि 2022 में फैंस की फेवरेट और ख़िताब की दावेदार मानी जा रही ये टीम अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी और उन्हें अंक तालिका में 9वें स्थान से संतोष करना पड़ा।

पिछले आईपीएल की नाकामी को पीछे छोड़ते हुए चेन्नई सुपर किंग्स 2023 में अपना दम दिखाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ेगी। इस टीम में कुछ ऐसे नाम हैं, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स किसी भी हाल में रिटेन करना चाहेगी। आपको हम इस आर्टिकल में बताते हैं वो 5 खिलाड़ी जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स निश्चित तौर पर कर सकती है रिटेन…

ये भी पढ़ें: Top 5 IPL Finals: आईपीएल इतिहास के 5 सबसे रोमांचक और दिलचस्प फाइनल मुकाबले

महेन्द्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के संन्यास की अटकलें लगातार लगाई जाती रही है, लेकिन एमएस धोनी एक बार फिर से 2023 में खेलने को तैयार हैं। आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक धोनी इस साल खेले गए आईपीएल के दौरान 2023 में भी खेलने की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में सीएसके के द्वारा धोनी को रिटेन करना तय है। आईपीएल-15 में माही के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 14 मैचों में 33.24 की औसत से 232 रन बनाए थे।

MS Dhoni
MS Dhoni

रवीन्द्र जडेजा

चेन्नई सुपर किंग्स स्टार खिलाड़ी एक बहुत ही शानदार आलराउंडर हैं, जिनका रोल मैदान में तीनों ही विभाग में नजर आता है। रवीन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की जगह कप्तान बनाया था। धोनी के द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद जडेजा पर टीम की अगुवायी का भरोसा जताया गया लेकिन वो कप्तानी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे | साथ ही टूर्नामेंट में जड्डू का अपना प्रदर्शन भी काफी ख़राब रहा था |

उन्होंने 10 मैचों में मात्रा 116 रन बनाने के अलावा केवल 5 विकेट हासिल किए। कप्तानी का दबाव उनके प्रदर्शन पर हावी नजर आया। लेकिन इसके बावजूद अगले सत्र के लिए उन्हें रिटेन किया जाना तय है।

ये भी पढ़ें: ODI Records: वनडे क्रिकेट इतिहास के 3 मैच जब एक ही पारी में 3 बल्लेबाजों ने जड़े शतक, एक बार भारत भी बना है शिकार

ऋतुराज गायकवाड़

युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज ऋतुराज गायकवड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मेगा ऑक्शन में रिटेन किया था, लेकिन वो ऐसा प्रदर्शन नहीं कर सके, जैसा उन्होंने 2021 के सीजन में दिखाया था। ऋतुराज आईपीएल 2022 में बिल्कुल ऑफ फॉर्म दिखे। सीजन के 14 मैचों में 26.29 की औसत और करीब 126 की स्ट्राइक रेट से 368 रन ही बना सके थे। महाराष्ट्र के इस युवा खिलाड़ी को इस प्रदर्शन के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स किसी भी सूरत में रिटेन करने से पीछे नहीं रहेगी।

दीपक चाहर

स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर धीरे-धीरे अपने आपको एक अच्छे ऑलराउंडर के रूप में साबित कर रहे हैं। इसी काबिलियत को देखते हुए दीपक चाहर पर 2022 की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रूपये में दांव लगाया था। लेकिन चोट ने उन्हें पूरे टूर्नामेंट से ही दूर कर दिया। सीएसके को स्ट्राइक गेंदबाज के रूप में उनकी कमी साफ तौर खली थी। ऐसे में दीपक चाहर को वो अगले साल हर हाल में रिटेन करेंगे। चाहर ने अब तक आईपीएल में खेले 63 मैचों में 59 विकेट हासिल किए हैं।

डेवोन कॉनवे

न्यूज़ीलैंड के खिलाड़ी कॉनवे ने बतौर ओपनर आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया था | 7 मैचों में तीन अर्धशतक और 145.66 की औसत से डेवोन ने 252 रन बनाए | टीम उन्हें अगले सीजन में अपने साथ बनाए रखना चाहेगी |

सीएसके 2022 फुल स्क्वॉड

महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), रवीन्द्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायडू, रॉबिन उथप्पा, डेवोन कॉनवे, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो, क्रिस जॉर्डन, शिवम दुबे, दीपक चाहर, सिमरजीत सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, मिचेल सेंटनर, एडम मिल्ने, महीश तीक्षणा, मुकेश चौधरी, शुभांशु सेनापति, केएम आसिफ, तुषार देशपांडे, सी. हरि निशांत, एन. जगदीशन, के. भगत वर्मा, राजवर्धन हंगरगेकर, प्रशांत सोलंकी।