धोनी,सफल क्रिकेटर,सफल किसान

धोनी,सफल क्रिकेटर,सफल किसान

प्रकाशित – 6 अप्रैल , एडिट – 5 मई

अक्सर ख़बरों में आता है कि देश का किसान परेशान है,उसे फसल की अच्छी कीमत नहीं मिलती,कर्ज के बोझ तले दबा हुआ कभी कभी आत्महत्या पर भी मजबूर हो जाता है | इन्हीं ख़बरों के बीच कुछ दिनों पहले देश को महेंद्र सिंह धोनी के खेती-किसानी की खबर मिली |

धोनी सफल किसान

मतलब खबर ऐसी नहीं थी कि धोनी की फसल सूख गई,वो कर्ज में दबे हैं,दबें उनके दुश्मन | दरअसल कल हेलीकॉप्टर शॉट के जनक धोनी के आउटलेट ईजा फार्म के ऑर्गेनिक आउटलेट की तस्वीरें सामने आईं जिसका उद्घाटन रांची के सुजाता चौक के पास हुआ |

ये भी पढ़ें : IPL 2021: आखिर कितना कमाते हैं धोनी आईपीएल से

इस फार्म में धोनी के 43 एकड़ के विशाल फार्म हाउस की आर्गेनिक सब्जियां बिकेंगी |

संयोग देखिये कि पिछले साल आईपीएल में धोनी अपने और अपनी टीम के ख़राब फार्म की वजह से चर्चा में थे और इस साल अपने आर्गेनिक ईजा फार्म की वजह से चर्चा में हैं |

धोनी को शायद ये पता है कि इस देश में पहले दूध की नदियाँ बहा करती थीं,इसलिए धोनी ने सब्जियों से पहले दूध का कारोबार शुरू कर दिया था | उनके ईजा फार्म के लालपुर ( रांची ) आउटलेट से पहले से ही घर घर दूध की आपूर्ति हो रही है | (कीमत 55 रूपये लीटर )

ये भी पढ़ें: IPL 2021 में पहली बार नजर आएँगे ये विदेशी खिलाड़ी

वैसे जो काम केंद्र के करोड़ों खर्चे और इश्तेहार के बाद भी अब तक जमीन पर नहीं उतरा है उसे धोनी ने बहुत ख़ामोशी से परवान चढ़ा दिया | अरे भाई यहाँ स्टार्ट अप योजना की बात हो रही | जो हर चुनाव में स्टार्ट होती है उसके बाद कहीं नजर नहीं आती |

क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की पहचान एक बहुत शानदार फिनिशर की रही है लेकिन इस क्षेत्र में उनका स्टार्ट अप अभी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है | यूँ कि आगाज अच्छा है तो अंजाम भी अच्छा होगा |

कुछ लोग अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी महान विरासत खुद बनाते हैं | क्रिकेटर से किसान बने महेंद्र सिंह उन्हीं लोगों में से एक हैं जिन्होंने पहले क्रिकेट के मैदान (अब सिर्फ आईपीएल ) में सफलता के नए कीर्तिमान गढ़े अब खेती खलिहानी में भी शानदार आगाज कर चुके हैं |

ये भी पढ़ें : क्या पंत के रूप में टीम इंडिया को नया सहवाग मिल गया ?

जो किसान अपनी खेती खलिहानी छोड़कर केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में महीनों से धरने पर जमे हुए हैं उन्हें धोनी से कुछ सीखना चाहिए | अगर इस देश में खेती इतनी ही मुश्किल होती तो आज शायद धोनी किसानों के साथ धरने पर बैठे होते | धोनी सफल क्रिकेटर हैं और अब सफल किसान |

खैर वो तब भी चर्चा में होते आज भी हैं और कोरोना के वक्त भी थे जब हजार करोड़ी संपत्ति के मालिक धोनी ने पीएम रिलीफ फंड में 50 लाख की विशाल धनराशि दान दी थी | जो अभी तक खर्च भी न हो पाई है | भाई 50 लाख कोई मामूली रकम थोड़े न होती है | बाकी ये पब्लिक है सब जानती है |

फ़िलहाल कोरोना की दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2021 को स्थगित करने का फैसला किया है

Read full article
Advertisement

Sports Ganga News Desk

Sports Journalist

Sports Ganga News Desk is a dedicated sports journalist at Sports Ganga, bringing you the latest updates, in-depth analysis, and expert insights on cricket, football, and other major sports events.

View all articles by Sports Ganga News Desk →
PreviousNext Story