WPL 2024 Schedule
Image Source-Twitter)

Women’s Premier League (WPL) 2024 Schedule: महिला क्रिकेट गलियारों में भारत में होने वाली महिला प्रीमियर लीग अब अपने दूसरे सत्र के लिए तैयार है। वूमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए कुछ ही दिन पहले मिनी ऑक्शन संपन्न हुआ है। 9 दिसंबर को मुंबई में हुई नीलामी के दौरान इस टी20 लीग के अगले साल होने वाले संस्करण के लिए सभी टीमों का स्क्वॉड पूरी तरह से तैयार है, जिसके बाद अब हर किसी को इस लीग के अगले साल होने वाले दूसरे सत्र के शुरू होने जा इंतजार है।

WPL 2024 का कब हो सकता है आगाज, देखें पूरी जानकारी

महिला प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन के खत्म होने के बाद पूरा मंच तैयार है। WPL 2024 कब से शुरू होगा और कहां खेला जाएगा। इसे लेकर भी बड़ा अपडेट देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बीसीसीआई ने इस लीग के शेड्यूल का टाइम फ्रेम निकाल लिया है, जिसमें बताया जा रहा है कि WPL 2024 अगले साल 22 फरवरी से शुरू हो सकता है, जिसे 17 मार्च तक या उससे पहले तक खत्म किया जा सकता है। बीसीसीआई ने टाइम फ्रेम की जानकारी WPL की सभी 5 फ्रेंचाइजी को भी दे दी है।

ये भी पढ़े- PSL 2024: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 के रिटेन खिलाड़ियों की सूची, शेड्यूल, कब और कहां खेला जा सकता है लीग, जानें सबकुछ एक नजर में

वूमेंस प्रीमियर लीग का शेड्यूल कब जारी होगा, इस बारे में अभी तो कहना मुश्किल होगा। लेकिन जल्द ही बीसीसीआई इस दूसरे सीजन का शेड्यूल जारी कर देगा। तो चलिए हम इस आर्टिकल में आपको बताते हैं महिला प्रीमियर लीग 2024 का संभावित शेड्यूल, लाइव ब्रॉडकास्टिंग, सभी टीमों का फुल स्क्वॉड…

कहां पर देखे मैच- लाइव ब्रॉडकास्टिंग एंड लाइव स्ट्रीमिंग

वूमेंस प्रीमियर लीग के लिए वायकॉम-18 नेटवर्क ने ब्रॉडकास्टिंग राइट्स खरीदें हैं। इसी के माध्यम से पिछले सीजन में वायकॉम-18 नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनल स्पोर्ट्स-18 HD के साथ ही स्पोर्ट्स18 पर इन मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके साथ ही लाइव स्ट्रीमिंग की बात करें तो आप अपने मोबाइल पर डिलिटल एप जियो सीनेमा पर मैच का लुत्फ उठा सकते हैं।

WPL 2024: सभी 5 टीमों का फुल स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स

मेग लैनिंग (कप्तान), तानिया भाटिया, शेफाली वर्मा, मारिजाना काप, जेमिमा रोड्रिग्स, एलिस कैप्सी, जेस जोनसेन, लॉरा हैरिस, शिखा पांडे, पूनम यादव, मिन्नू मणि, अरुंधति रेड्डी, तितास साधु , अपर्णा मंडल, स्नेहा दीप्ति, अश्वनी कश्यप,राधा यादव

गुजरात जायंट्स

बेथ मूनी(कप्तान), हरलीन देओल,  स्नेह राणा, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, शबनम शकील, मेघना सिंह, लौरा वोल्वार्ड्ट, तनुजा कंवर, वेदा कृष्णमूर्ति, फोबी लिचफील्ड, लॉरेन चीटल, कैथरीन ब्राइस, मन्नत कश्यप, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, तृषा पूजिता, तरन्नुम पठान

मुंबई इंडियंस

हरमनप्रीत कौर(कप्तान), पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया,  इसाबेल वोंग, हेली मैथ्यूज, अमेलिया केर,  क्लो ट्रायॉन, हुमैरा काज़ी, जिंतिमनी कलिता, नताली सीवर, प्रियंका बाला, अमनदीप कौर, फातिमा जाफर, कीर्तन बालाकृष्णन, अमनजोत कौर, साइका इशाक, शबनम इस्माइल, एस संजना

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

स्मृति मंधाना(कप्तान), हैथर नाइट, एलिसा पैरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल,  दिशा कसाट, रेणुका सिंह, जॉर्जिया वेयरहैम, कनिका आहूजा, केट क्रॉस, एकता बिष्ट, इंद्राणी रॉय, एस मेघना , आशा शोभना, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स, शुभा सतीश

ये भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: ऑक्शन में कितने खिलाड़ी होंगे शामिल, कैप्ड-अनकैप्ड, बेस प्राइज, स्लॉट और सबकुछ जो जानना चाहते हैं आप 

यूपी वारियर्स

एलिसा हीली(कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, डैनियल वाएट, सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, राजेश्वरी गायकवाड़,  ग्रेस हैरिस, किरण नवागिरे, अंजलि सरवानी, लॉरेन बेल, एस. यशश्री, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, लक्ष्मी यादव, पार्श्ववी चोपड़ा, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार

वूमेंस प्रीमियर लीग 2024 का संभावित शेड्यूल

बीसीसीआई की तरफ से अभी इस इवेंट के दूसरे एडिशन का ऑफिशियल शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। लेकिन हम केवल एक अनुमान के रूप में आपके सामने शेड्यूल प्रस्तुत कर रहे हैं। इस पूरे सत्र में 22 मैच खेले जाएंगे। जिसे पिछले सीजन मुंबई के दो स्टेडियम डीवाई पाटिल और ब्रेबॉर्न स्टेडियम में आयोजित कराएं गए थे, लेकिन इस बार ये संभावना है कि मुंबई के साथ ही बैंगलुरू में भी मैचों का आयोजन कराया जा सकता है।

मैच संख्यातारीखमैचवेन्यूटाइम
1.22 फरवरीमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
2.23 फरवरीगुजरात जॉयंट्स बनाम यूपी वॉरियर्सब्रेबॉर्न स्टेडियमशाम 7.30
3.24 फरवरीआरसीबी बनाम दिल्ली कैपिटल्सचिन्नास्वामी स्टेडियमशाम 7.30
4.25 फरवरीमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जॉयंट्सब्रेबॉर्न स्टेडियमदोपहर 3.30
5.25 फरवरीयूपी वॉरियर्स बनाम गुजरात जॉयंट्सडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
6.26 फरवरीमुंबई इंडियंस बनाम आरसीबीब्रेबॉर्न स्टेडियमशाम 7.30
7.27 फरवरीदिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्सडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
8.28 फरवरीगुजरात जायंट्स बनाम आरसीबीचिन्नास्वामी स्टेडियमशाम 7.30
9.29 फरवरीआरसीबी बनाम यूपी वॉरियर्सडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
10.1 मार्चगुजरात जॉयंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्सब्रेबॉर्न स्टेडियमशाम 7.30
11.2 मार्चयूपी वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंसडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
12.3 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम आरसीबीब्रेबॉर्न स्टेडियमशाम 7.30
13.4 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जॉयंट्सचिन्नास्वामी स्टेडियमशाम 7.30
14.6 मार्चयूपी वॉरियर्स बनाम आरसीबीब्रेबॉर्न स्टेडियमदोपहर 3.30
15.6 मार्चदिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जॉयंट्सडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
16.8 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्सचिन्नास्वामी स्टेडियमदोपहर 3.30
17.8 मार्चआरसीबी बनाम गुजरात जॉयंट्सडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30
19.10 मार्चमुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्सब्रेबॉर्न स्टेडियमदोपहर 3.30
20.10 मार्चगुजरात जॉयंट्स बनाम यूपी वॉरियर्सचिन्नास्वामी स्टेडियमशाम 7.30
21.13 मार्चएलिमिनेटर मैचब्रेबॉर्न स्टेडियमशाम 7.30
22.15 मार्च फाइनल मैचडीवाई पाटिल स्टेडियमशाम 7.30