WPL AUCTION 2023
WPL AUCTION 2023 Image Source-Twitter)

WPL Auction 2023: विश्व क्रिकेट में बीसीसीआई की ओर से एक और क्रांतिकारी युग की शुरुआत हो चुकी है। महिला क्रिकेट के लिए सोमवार का दिन सबसे खास और यादगार दिन बन गया है, जहां महिला क्रिकेट गलियारों में हाई प्रोफाइल टी20 लीग वूमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन से पहले नीलामी का बाजार सजा, जहां देश-विदेश की सैकड़ों क्रिकेटर्स की बोली लगी और इसके साथ ही अब महिला क्रिकेटर्स भी अलग-अलग फ्रैंचाइजी के लिए खेलती हुई नजर आएंगी। मुंबई में हुए ऑक्शन के दौरान मैदान में कुल 409 खिलाड़ी उतरी थी, जिसमें से 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी।

महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023

इस दौरान सभी टीमों के पर्स में 12 करोड़ रूपये की सीमा थी, जिससे 5 टीमों की कुल 60 करोड़ रुपये की रकम थी, इसमें से 59.50 करोड़ रुपये की राशि इन खिलाड़ियों पर खर्च की गई। 5 में से 2 टीमें दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जॉयंट्स और आरसीबी ने अपने 18 खिलाड़ी पूरे कर दिए वहीं मुंबई इंडियंस 17 खिलाड़ी खरीदें तो वहीं यूपी वॉरियर्स ने का 16 खिलाड़ियों के बाद पर्स खत्म हो गया।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Schedule: इस दिन बजेगा आईपीएल के 16वें सीजन का बिगुल, जानें किसके बीच होगा ओपनिंग मैच, कब खेला जाएगा फाइनल?

टीमकुल खिलाड़ीविदेशी खिलाड़ीशेष राशि
दिल्ली कैपिटल्स18635 लाख
गुजरात जॉयंट्स1865 लाख
मुंबई इंडियंस176कुछ नहीं
आरसीबी18610 लाख
यूपी वॉरियर्स166कुछ नहीं

इंडियन प्रीमियर लीग की जबरदस्त लोकप्रियता के बाद अब वूमेंस प्रीमियर लीग का जादू क्रिकेट जगत में सिर चढ़कर बोलने वाला है। ऑक्शन की टेबल पर उतरी 5 फ्रैंचाइजियों ने अपनी-अपनी टीमों को तैयार कर लिया है, जो अब अगले महीनें 4 मार्च से 26 मार्च तक खेले जाने वाले पहले संस्करण में अपने दल के साथ एक-दूसरे की चुनौती का सामना करेंगे।

स्मृति मंधाना बनी सबसे महंगी खिलाड़ी, हरमनप्रीत को उम्मीद से कम राशि

महिला क्रिकेट इतिहास में इस दिन को हमेशा याद किया जाएगा। 13 फरवरी को मुंबई में दोपहर 2.30 बजे से ऑक्शन की टेबल पर 5 फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जॉयंट्स उतरी। सभी टीमों की अपनी प्लानिंग के तहत खिलाड़ियों पर लगी बोली में सबसे बड़ी प्राइज ऑक्शन में आया पहला ही नाम रहा, जहां भारत की स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना रही। जिन्हें 3.4 करोड़ रुपये में आरसीबी ने खरीदा।

https://twitter.com/wpl2023/status/1625067673016221696

भारत की सलामी बल्लेबाज को लेकर जबरदस्त फाइट देखी गई। और आखिर में वो 50 लाख की बेस प्राइज से 3.4 करोड़ तक पहुंचने में कामयाब रही। वहीं हरमनप्रीत कौर की बोली ने थोड़ा चौंकाया, क्योंकि उन्हें उम्मीद के अनुरूप रकम नहीं मिल सकी, उन्हें मुंबई इंडियंस ने 1.8 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया।

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर ने चौंकाया, बनी दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी

इसके बाद बास्केट में सोफिया डेविन का नाम निकला लेकिन उन्हें 50 लाख की बेस प्राइज में ही आरसीबी ने खरीद लिया। सबसे ज्यादा हैरान ऑस्ट्रेलिया की युवा ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने किया, इस कंगारू खिलाड़ी को स्मृति मंधाना के बाद सबसे बड़ी प्राइज 3.2 करोड़ रुपये में गुजरात जॉयंट्स ने हासिल किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की एक और स्टार खिलाड़ी एलिसा पैरी को उम्मीद से कम राशि मिली, जो 1.7 करोड़ रुपये में आरसीबी के साथ गई। इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 1.8 करोड़ रुपये की भारी रकम दी। इसके अलावा यूपी वॉरियर्स ने 50 लाख की बेस प्राइज में ही शामिल भारत की उभरती ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा को 2.6 करोड़ रुपये चुकाए।

आईसीसी इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुनी गई भारत की रेणुका सिंह को आरसीबी ने 1.5 करोड़ में अपनी टीम में जोड़ा। जेमीमा रोड्रिग्स को 2.2 करोड़, शेफाली वर्मा को 2 करोड़ और मैग लेनिंग को 1.1 करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने दांव लगाया। पूजा वस्त्राकर 1.9 करोड़ यास्तिका भाटिया 1.5 करोड़ में मुंबई इंडियंस के पाले में शामिल हुई। वेस्टइंडीज की खतरनाक खिलाड़ी डियोन्ड्रा डॉटिन को केवल 60 लाख रुपये में गुजरात जॉयंट्स को हासिल किया। रिचा घोष को आरसीबी ने 1.9 करोड़ रुपये चुकाएं। एलिसा हीली की बोली ने चौंका दिया जो केवल 70 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स के पाले में गई।

नताली सीवर पर मुंबई इंडियंस ने लगायी बड़ी रकम

इसके बाद मुंबई इंडियंस ने बड़ा दांव लगाते हुए इंग्लैंड की स्टार क्रिकेटर नताली सीवर को 3.2 करोड़ की भारी रकम में खरीद लिया। अब बारी 40 लाख की बेस प्राइज वाली खिलाड़ियों की आयी जिसमें तहालिया मैक्ग्राथ यूपी वॉरियर्स के साथ 1.4 करोड़, बैथ मूनी को 2 करोड़ रुपये में गुजरात जॉयंट्स, शभमिन इस्माइल को 1 करोड़ रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। अमेरी कैर को मुंबई इंडियंस ने 1 करोड़ रुपये में अपने साथ किया। हरलीन देओल को खास रकम नहीं मिला, जो 40 लाख की बेस प्राइज के साथ ही गुजरात टाइटंस का हिस्सा बनी। राधा यादव 40 लाख और शिखा पांडे 60 लाख में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल हुई। वहीं मरिजाना काप को दिल्ली ने 1.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया। स्नेह राणा को 75 लाख में गुजरात की टीम ने चुन लिया।

30 लाख रूपये की बेस प्राइज में शामिल अन्नाबेल रदरफॉर्ड को गुजरात जॉयंट्स ने 70 लाख रुपये और सोफिया डंकिन को 60 लाख में गुजरात ने ही खरीदा। वहीं अंडर-19 की स्टार क्रिकेटर श्वेता सेहरावत को 10 लाख की बेस प्राइज से 40 लाख रुपये मिले जो यूपी वॉरियर्स की टीम में गई। तो चलिए आपको दिखाते हैं सोल्ड खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्र.सं.प्लेयरबेस प्राइजसोल्ड प्राइजटीम
1.स्मृति मंधाना50 लाख3.4 करोड़आरसीबी
2.हरमनप्रीत कौर50 लाख1.8 करोड़मुंबई इंडियंस
3.सोफिया डेविन50 लाख50 लाखआरसीबी
4.एश्ले गार्डनर50 लाख3.2 करोड़गुजरात जॉयंट्स
5.एलिसा पैरी50 लाख1.7 करोड़आरसीबी
6.सोफिया एक्लेस्टोन50 लाख1.8 करोड़यूपी वॉरियर्स
7.दीप्ति शर्मा50 लाख2.6 करोड़यूपी वॉरियर्स
8.रेणुका सिंह50 लाख1.5 करोड़आरसीबी
9.नताली सीवर50 लाख3.2 करोड़मुंबई इंडियंस
10.तहलिया मैक्ग्राथ40 लाख1.4 करोड़यूपी वॉरियर्स
11.बैथ मूनी40 लाख2 करोड़गुजरात जॉयंट्स
12.शभनिम इस्माइल40 लाख1 करोड़यूपी वॉरियर्स
13.अमेली कैर40 लाख1 करोड़मुंबई इंडियंस
14.सोफिया डंकले30 लाख60 लाखगुजरात जॉयंट्स
15.जेमिमा रोड्रिग्स50 लाख2.2 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
16.मेग लेनिंग50 लाख1.1 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
17.शेफाली वर्मा50 लाख2 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
18.अन्नाबेल सदरलैंड30 लाख70 लाखगुजरात जॉयंट्स
19.हरलीन देओल40 लाख40 लाखगुजरात जॉयंट्स
20.पूजा वस्त्राकर50 लाख1.9 करोड़मुंबई इंडियंस
21.डियोन्ड्रा डॉटिन50 लाख60 लाखगुजरात जॉयंट्स
22.यास्तिका भाटिया40 लाख1.5 करोड़मुंबई इंडियंस
23.रिचा घोष50 लाख1.9 करोड़आरसीबी
24.एलिसा हीली50 लाख70 लाखयूपी वॉरियर्स
25.अंजनी सरवानी30 लाख55 लाखयूपी वॉरियर्स
26.राजेश्वरी गायकवड़40 लाख40 लाखयूपी वॉरियर्स
27.राधा यादव40 लाख40 लाखदिल्ली कैपिटल्स
28.शिखा पांडे40 लाख60 लाखदिल्ली कैपिटल्स
29.स्नेह राणा50 लाख75 लाखगुजरात जॉयंट्स
30.मरिजाना काप40 लाख1.5 करोड़दिल्ली कैपिटल्स
31.टिटस साधु10 लाख25 लाखदिल्ली कैपिटल्स
32.पर्शवी चोपड़ा10 लाख10 लाखयूपी वॉरियर्स
33.श्वेता सेहरावत10 लाख40 लाखयूपी वॉरियर्स
34.एस यशस्श्री10 लाख10 लाखयूपी वॉरियर्स
35.किरण नवगिरे30 लाख30 लाखयूपी वॉरियर्स
36.एस मेघना30 लाख30 लाखगुजरात जॉयंट्स
37.हैथर ग्राहम30 लाख30 लाखमुंबई इंडियंस
38.ग्रैस हैरिस30 लाख75 लाखयूपी वॉरियर्स
39.एरिन बर्न्स30 लाख30 लाखआरसीबी
40.जॉर्जिया वार्हम30 लाख75 लाखगुजरात जॉयंट्स
41.एलिस कैप्सी30 लाख75 लाखदिल्ली कैपिटल्स
42.इसाबेल वॉंग30 लाख30 लाखमुंबई इंडियंस
43.मानसी जोशी30 लाख30 लाखगुजरात जॉयंट्स
44.देविका वैद्य40 लाख1.4 करोड़यूपी वॉरियर्स
45.अमनजोत कौर30 लाख50 लाखमुंबई इंडियंस
46.दयालान हेमलता30 लाख30 लाख गुजरात जॉयंट्स
47.लॉरेन बेल30 लाख30 लाखयूपी वॉरियर्स
48.मोनिका पटेल30 लाख30 लाखगुजरात जॉयंट्स
49.तारा नौरिस10 लाख10 लाखदिल्ली कैपिटल्स
50.लौरा हैरिस10 लाख45 लाखदिल्ली कैपिटल्स
51.धारा गुर्जर10 लाख10 लाखमुंबई इंडियंस
52.जैसा अख्तर20 लाख20 लाखदिल्ली कैपिटल्स
53.दिशा कसाट10 लाख10 लाखआरसीबी
54.लक्ष्मी यादव10 लाख10 लाखयूपी वॉरियर्स
55.इन्द्राणी रॉय10 लाख10 लाखआरसीबी
56.मीनू मानी10 लाख30 लाखदिल्ली कैपिटल्स
57.श्रेयांका पाटिल10 लाख10 लाखआरसीबी
58.कनिका आहूजा10 लाख45 लाखआरसीबी
59.तनुजा कंवर10 लाख50 लाखगुजरात जॉयंट्स
60.शैखा ईशाक10 लाख10 लाखमुंबई इंडियंस
61.आशा शोभना10 लाख10 लाखआरसीबी
62.हैली मैथ्यूज40 लाख40 लाखमुंबई इंडियंस
63.हैथर नाइट40 लाख40 लाखआरसीबी
64.तानिया भाटिया30 लाख30 लाखदिल्ली कैपिटल्स
65.सुषमा वर्मा40 लाख60 लाखगुजरात जॉयंट्स
66.पूनम यादव30 लाख30 लाखदिल्ली कैपिटल्स
67.जेस जानेसन50 लाख50 लाखदिल्ली कैपिटल्स
68.हुर्ले गाला10 लाख10 लाखगुजरात जॉयंट्स
69.स्नेहा दीप्ति30 लाख30 लाखदिल्ली कैपिटल्स
70.अरुंधती रेड्डी30 लाख30 लाखदिल्ली कैपिटल्स
71.चोले ट्रायन30 लाख30 लाखमुंबई इंडियंस
72.डे वान निकर्क30 लाख30 लाखआरसीबी
73.प्रीति बोस30 लाख30 लाखआरसीबी
74.सिमरन शेख10 लाख10 लाखयूपी वॉरियर्स
75.अर्पणा मंडल10 लाख10 लाखदिल्ली कैपिटल्स
76.अश्विनी कुमारी10 लाख10 लाखगुजरात जॉयंट्स
77.हुमैरा काजी10 लाख10 लाखमुंबई इंडियंस
78.पूनम खेमनार10 लाख10 लाखआरसीबी
79.कोमल जंजाद10 लाख25 लाखआरसीबी
80.पूर्णिमा सिसोदिया10 लाख10 लाखगुजरात जॉयंट्स
81.प्रियंका बाला20 लाख20 लाखमुंबई इंडियंस
82.मैगन शट40 लाख40 लाखआरसीबी
83.शबनम शेख10 लाख10 लाखगुजरात जॉयंट्स
84.सोनम यादव10 लाख10 लाखमुंबई इंडियंस
85.जिनतामानी कलिटा10 लाख10 लाखमुंबई इंडियंस
86.नीलम बिष्ट10 लाख10 लाखमुंबई इंडियंस
87.स्नेह पंवार10 लाख10 लाखआरसीबी

महिला प्रीमियर लीग के पहले ऑक्शन की प्रमुख बातें

क्रिकेट फैंस इस दिन को लेकर काफी उत्साहित थे, जहां पिछले कुछ समय में बोर्ड ने वूमेंस क्रिकेट की इस टी20 लीग को लेकर एक के बाद एक सभी तैयारियां की। जिसमें यहां खिलाड़ियों की बेस प्राइज, कैटेगरी, मीडिया राइट्स, टीमों की नीलामी से लेकर ऑक्शन तक की सारी प्रक्रिया की गई।

इस ऑक्शन में कुल 1525 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिसमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया। जिसमें अलग-अलग कैटेगरी सेट की गई। जहां कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ियों को बेस प्राइज के आधार पर अलग-अलग स्लैब्स में रखा है, जहां कैप्ड प्लेयर्स की कैटेगरी को 50 लाख, 40 लाख और 30 लाख रुपये की बेस प्राइज में रखा गया था, वहीं अनकैप्ड प्लेयर्स की कैटेगरी में 20 लाख और 10 लाख रुपये की आधार राशि रखी गई थी।

सभी टीमों की पर्स वेल्यू 12 करोड़ रुपये रखी गई थी। जिन्हें 15 से 18 खिलाड़ियों को खरीदने की छूट दी गई थी, इनमें से 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल करने की छूट रखी गई थी।

50 लाख की बेस प्राइज में कुल 24 खिलाड़ी रही थी शामिल, 10 भारतीय क्रिकेटर्स

आपको बता दें कि सबसे बड़ी 50 लाख रुपये की बेस प्राइज में कुल 24 खिलाड़ियों को रखा गया था, जिसमें भारत की 10 क्रिकेटर्स हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, शेफाली वर्मा, रेणुका सिंह, पूजा वस्त्राकर, रिचा घोष, स्नेह राणा और मेघना सिंह थी, वहीं विदेशी खिलाड़ियों में इंग्लैंड से सोफी एक्लेस्टोन, नताली सीवर, डेनियल व्हाट और कैथरीन सीवर थी।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया से एश्ले गार्डनर, एलिस पेरी, मेग लेनिंग, एलिसा हीली, जेस जानसेन और डार्सी ब्राउन थी। न्यूजीलैंड से सोफी डिवाइन, दक्षिण अफ्रीका के सिनालो जाफ्ता, वेस्टइंडीज से डियांड्रा डॉटिन और जिम्बाब्वे से लॉरिन फिरी को इस ब्रैकेट्स में जगह मिली थी।