IPL 2023 Auction: मिनी ऑक्शन में शामिल विदेशी खिलाड़ियों की सूची एवं उनकी बेस प्राइस प्राइज एक नजर में

TATA IPL 2023

IPL 2023 Auction. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन से ठीक पहले शुक्रवार को खिलाड़ियों की मंडी सजने जा रही है। कोच्चि में आज दोपहर से 10 फ्रैंचाइजियों के बीच खिलाड़ियों की खरीद-फरोख्त के लिए जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। सभी टीमों ने अपनी रणनीति तैयार कर ली है और ऑक्शन में अपनी जरूरत के हिसाब से दांव-पेंच लड़ाते नजर आएंगे।

मिनी ऑक्शन के लिए कुल 991 खिलाड़ियों का हुआ था रजिस्ट्रेशन, 405 खिलाड़ी शॉर्ट लिस्टेड

इस मिनी ऑक्शन के लिए देश-विदेश के कुल 991 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया गया था, जिसमें से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने 405 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्टेट किया है। जिसमें 274 भारतीय और 131 विदेशी खिलाड़ी शामिल होने जा रहे हैं। ऑक्शन में उतरने वाले हर खिलाड़ी को किसी ना किसी टीम में जगह मिलने की उम्मीद तो है, लेकिन इसके लिए महज 87 स्लॉट ही खाली हैं। विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट हैं| ऐसे में 300 से ज्यादा खिलाड़ियों को खाली हाथ रहना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: 7.05 करोड़ रुपये के पर्स के साथ केकेआर (Kolkata Knight Riders) की क्या होगी रणनीति ? करना होगा ये काम तभी बनेगी बात

131 विदेशी खिलाड़ी हैं बोली में शामिल

आईपीएल का आगाज साल 2008 से हुआ है उसके बाद से इस केशरिच लीग में लगभग सभी क्रिकेटिंग नेशंस के प्लेयर्स हिस्सा लेते रहे हैं। इस बार भी कई दूसरे देशों की टीम के प्लेयर्स शामिल हैं। जिसमें ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड जैसी प्रमुख टीमों के अलावा जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान, श्रीलंका, यूएई, नामीबिया, नीदरलैंड, आयरलैंड के खिलाड़ी भी शामिल हैं।

जानें ऑक्शन में शामिल विदेशी प्लेयर्स की बेस प्राइज

ऑक्शन का मंच और फ्रैंचाइजियों की टेबल कोच्चि के ग्रैंड हयात होटल में सज चुकी हैं, जहां पर दोपहर 2.30 बजे से नीलामी प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। इसके लिए 2 करोड़ रुपये से लेकर 20 लाख तक अलग-अलग स्लेब तैयार किए गए हैं। तो चलिए इन अलग-अलग बेस प्राइज में शामिल विदेशी खिलाड़ियों पर डालते हैं एक नजर…

क्र.सं.प्लेयर देशबेस प्राइज(रुपये में)
1.कैमरॉन ग्रीनऑस्ट्रेलिया2 करोड़
2.ट्रेविस हेडऑस्ट्रेलिया2 करोड़
3.क्रिस लिनऑस्ट्रेलिया2 करोड़
4.सैम कुरेनइंग्लैंड2 करोड़
5.बेन स्टोक्सइंग्लैंड2 करोड़
6.फिल सॉल्टइंग्लैंड2 करोड़
7.क्रिस जॉर्डनइंग्लैंड2 करोड़
8.आदिल रशीदइंग्लैंड2 करोड़
9.जैमी ओवरटनइंग्लैंड2 करोड़
10.क्रेग ओवरटनइंग्लैंड2 करोड़
11.टायमल मिल्सइंग्लैंड2 करोड़
13.केन विलियम्सनन्यूजीलैंड2 करोड़
14.जेम्स नीशेमन्यूजीलैंड2 करोड़
15.एडम मिल्नेन्यूजीलैंड2 करोड़
16.रासी वानडर डुसैनदक्षिण अफ्रीका2 करोड़
17.राइली रोसोदक्षिण अफ्रीका2 करोड़
18.जैसन होल्डरवेस्टइंडीज2 करोड़
19.निकोलस पूरनवेस्टइंडीज2 करोड़
20.झाय रिचर्डसनऑस्ट्रेलिया1.5 करोड़
21.एडम जाम्पाऑस्ट्रेलिया1.5 करोड़
22.राइली मेरेडिथऑस्ट्रेलिया1.5 करोड़
23.सीन एबॉटऑस्ट्रेलिया1.5 करोड़
24.नाथन कुल्टर नाइलऑस्ट्रेलिया1.5 करोड़
25. शाकीब अल हसनबांग्लादेश1.5 करोड़
26.हैरी ब्रुक्सइंग्लैंड1.5 करोड़
27.विल जैक्सइंग्लैंड1.5 करोड़
28.डेविड मलानइंग्लैंड1.5 करोड़
29जैसन रॉयइंग्लैंड1.5 करोड़
30.शेरफन रदरफॉर्डइंग्लैंड1.5 करोड़
31.मुजीब उर रहमानअफगानिस्तान1 करोड़
32.मोहम्मद नबीअफगानिस्तान1 करोड़
33.एन्ड्रू टाईऑस्ट्रेलिया1 करोड़
34.मोइसेस हेनरिक्सऑस्ट्रेलिया1 करोड़
35.जो रुटइंग्लैंड1 करोड़
36.ल्यूक वुडइंग्लैंड1 करोड़
37. डेविड विजेनामीबिया1 करोड़
38.डैरेल मिचेलन्यूजीलैंड1 करोड़
39.काइल जैमीसनन्यूजीलैंड1 करोड़
40.टॉम लाथमन्यूजीलैंड1 करोड़
41. माइकल ब्रैसवेलन्यूजीलैंड1 करोड़
42.मैट हेनरीन्यूजीलैंड1 करोड़
43.हेनरिच क्लासेनदक्षिण अफ्रीका1 करोड़
44.तबरेज शम्सीदक्षिण अफ्रीका1 करोड़
45.अकील हुसेनवेस्टइंडीज1 करोड़
46.शाई होपवेस्टइंडीज1 करोड़
47. रहकीम कार्नवालवेस्टइंडीज1 करोड़
48.रोस्टन चेजवेस्टइंडीज1 करोड़
49.जोश फिलिपऑस्ट्रेलिया75 लाख
50.डेनियल सैम्सऑस्ट्रेलिया75 लाख
51.रिस टोपलीइंग्लैंड75 लाख
52.टॉम कुरेनइंग्लैंड75 लाख
53.डेविड पाइनेइंग्लैंड75 लाख
54.ईश सोढ़ीन्यूजीलैंड75 लाख
55.वेन पार्नेलदक्षिण अफ्रीका75 लाख
56.कार्लोस ब्रेथवेटवेस्टइंडीज75 लाख
57.नजीबुल्लाह जादरानअफगानिस्तान50 लाख
58.कैस अहमदअफगानिस्तान50 लाख
59.नवीन उल हकअफगानिस्तान50 लाख
60.करीम जनतअफगानिस्तान50 लाख
61.बेन मैक्डॉरमटऑस्ट्रेलिया50 लाख
62.बेन द्वारिशऑस्ट्रेलिया50 लाख
63.बिली स्टेनलेकऑट्रेस्ट्रिया50 लाख
64.लिटन दासबांग्लादेश50 लाख
65.तस्कीन अहमदबांग्लादेश50 लाख
66.अफीफ हुसैनबांग्लादेश50 लाख
67.जॉर्ज गार्टनइंग्लैंड50 लाख
68.रिचर्ड ग्लीसनइंग्लैंड50 लाख
69.पॉल स्टर्लिंगआयरलैंड50 लाख
70.लॉरकन टकनरआयरलैंड50 लाख
71.हैरी ट्रेक्टरआयरलैंड50 लाख
72.जोश लिटिलआयरलैंड50 लाख
73.स्कॉट कुगलेइनन्यूजीलैंड50 लाख
74.रिजा हैन्ड्रिग्सदक्षिण अफ्रीका50 लाख
75.क्रिस्टियन जानकरदक्षिण अफ्रीका50 लाख
76.सिसांडा मगालादक्षिण अफ्रीका50 लाख
77.डैरेन ड्यूपाविलियनदक्षिण अफ्राका50 लाख
78.ग्लेनटन स्टूरमैनदक्षिण अफ्रीका50 लाख
79.केशव महाराजदक्षिण अफ्रीका50 लाख
80.कुशल मेंडिसश्रीलंका50 लाख
81.दासुन शनाकाश्रीलंका50 लाख
82.दुष्मंथा चमीराश्रीलंका50 लाख
83.पाथुम निसंकाश्रीलंका50 लाख
84.चरिथ असालंकाश्रीलंका50 लाख
85.चमिका करुणारत्नेश्रीलंका50 लाख
86.लाहिरू कुमाराश्रीलंका50 लाख
87.दिलशान मदुशंकाश्रीलंका50 लाख
88.धनंजय डी सिल्वाश्रीलंका50 लाख
89.दुनिथ वेलेनागेश्रीलंका50 लाख
90.ओडियन स्मिथवेस्टइंडीज50 लाख
91.रोमारियो शेफर्डवेस्टइंडीज50 लाख
92.जॉनसन चार्ल्सवेस्टइंडीज50 लाख
93.आन्द्रे फ्लेचरवेस्टइंडीज50 लाख
94.ब्रैंडन किंगवेस्टइंडीज50 लाख
95.डोमिनिक ड्रेग्सवेस्टइंडीज50 लाख
96.शेल्डन कॉटरेलवेस्टइंडीज50 लाख
97.फेबियन एलनवेस्टइंडीज50 लाख
98.कीमो पॉलवेस्टइंडीज50 लाख
99.सिकंदर रजाजिम्बाब्वे50 लाख
100.ब्लेसिंग मुजरबानीजिम्बाब्वे50 लाख
101.विल स्मीडइंग्लैंड40 लाख
102.रेहान अहमदइंग्लैंड40 लाख
103.जॉर्डन थॉम्पसनइंग्लैंड40 लाख
104.थॉमस हेल्मइंग्लैंड40 लाख
105.जेम्स फुलरइंग्लैंड40 लाख
106.बैनी हॉवेलइंग्लैंड40 लाख
107.लांस मौरिसऑस्ट्रेलिया30 लाख
108.इजहरूल हक नवीदअफगानिस्तान20 लाख
109.अल्लाह मोहम्मदअफगानिस्तान20 लाख
110.हेडन कैरऑस्ट्रेलिया20 लाख
111.जैक प्रेस्टविगऑस्ट्रेलिया20 लाख
112.पीटर हैट्जोग्लॉगऑस्ट्रेलिया20 लाख
113.नाथन मैक्एन्ड्रूऑस्ट्रेलिया20 लाख
114.क्रिस्टोफर बैंजामिनइंग्लैंड20 लाख
115.रूबेन थ्रम्पलमैननामीबिया20 लाख
116.पॉल वान मीकेरननीदरलैंड20 लाख
117.कारबिन बॉशदक्षिण अफ्रीका20 लाख
118.गेराल्ड कॉट्जीदक्षिण अफ्रीका20 लाख
119.ड्यून यानसेनदक्षिण अफ्रीका20 लाख
120.इवान जोंदक्षिण अफ्रीका20 लाख
121.डोनोवान फैरैइयादक्षिण अफ्रीका20 लाख
122.मैथ्यू ब्रीट्जदक्षिण अफ्रीका20 लाख
123.नान्द्रे बर्गरदक्षिण अफ्रीका20 लाख
124.कोनोर इस्टेहिंजेनदक्षिण अफ्रीका20 लाख
125.ऑटनैल बार्टमैनदक्षिण अफ्रीका20 लाख
126.जॉर्डन हार्मनदक्षिण अफ्रीका20 लाख
127.प्रेनेलन सुब्रायेनदक्षिण अफ्रीका20 लाख
128.कार्तिक मयप्पनयूएई20 लाख
129.मैकेनी क्लार्कवेस्टइंडीज20 लाख
130.रॉमन सिमंड्सवेस्टइंडीज20 लाख
131.मैथ्यू फॉर्डवेस्टइंडीज20 लाख
Read full article
Advertisement

Kalpesh Kalal

Sports Journalist

Kalpesh Kalal is a dedicated sports journalist at Sports Ganga, bringing you the latest updates, in-depth analysis, and expert insights on cricket, football, and other major sports events.

View all articles by Kalpesh Kalal →
PreviousNext Story